आलीराजपुर । जिले में क्रमबद्घ तरीके से किसानों का ऋ ण माफ किया जा रहा है। अब तक 5352 किसानों का 34 करोड़ 27 लाख रुपए ऋ ण माफ किया जा चुका है। शेष 2370 किसानों का कर्जा तीसरे चरण में माफ किया जाएगा।
यह बात जिले के प्रभारी मंत्री मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल ने कृषि उपज मंडी प्रांगण में जय किसान फसल ऋ ण माफी योजना के तहत हुए कार्यक्रम में किसानों को कही। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में आलीराजपुर के 3652 किसानों का 24 करोड़ 66 लाख रुपए कर्ज माफ हुआ है। कार्यक्रम में आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि जय किसान ऋ ण माफी योजना के तहत सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के 3652 किसानों का 24 करा़ेड 66 लाख रुपए कर्जा माफ हुआ है। मुख्यमंत्री ने कुर्सी संभालते ही वादे के अनुसार किसानों का कर्जा माफ किया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने 50 हजार रुपए तक का कर्जा माफ करने की घोषणा के बाद भी कर्जा माफ किया। 15 साल तक उन्होंने किसानों के साथ धोखा किया। भाजपा नेता झूठे आरोप लगाकर किसानों का कर्जा माफ नहीं होने का दुष्प्रचार करते हैं, जबकि इस योजना के तहत भाजपा के कार्यकर्ता व नेता भी कर्जा माफी का लाभ ले रहे हैं।
शिवराज ने किसानों को छला, कांग्रेस सरकार जन-जन की सरकार
जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने किसानों को छला और धोखा दिया। किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा की, लेकिन कर्जा माफ नहीं किया। कांग्रेस सरकार जन-जन की सरकार है। कांग्रेस सरकार अपने वादे के मुताबिक किसानों का कर्जा माफ कर रही है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।
भाजपा शासन में जनता थी त्रस्त
नपाध्यक्ष सेना पटेल ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश किसानों की आत्महत्या, महिला अपराध और बेरोजगारी में नंबर एक पर पहुंच गया था। प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी थी। आज मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश चहुमुंखी विकास की ओर अग्रसर है। सभा में झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
बर्तन, अनाज, ट्रायसिकल का किया वितरण
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मदद योजना के 10 गांवों के प्रतिनिधियों को 25-25 हजार रुपए के बर्तन सेट, दिव्यांग हितग्राहियों को ट्रायसिकल वितरण, मदद योजना में पात्र हितग्राहियों को अनाज वितरण सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में किसान, ग्रामीण, अधिकारी, कर्मचारी सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।