अंबिकापुर। बाइक से ससुराल जाने के लिए युवक को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। रंका अस्पताल से रिफर करने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज पुरानडीह निवासी अनुज कुमार पिता दुबे राम नागवंशी 24 वर्ष ने बताया कि मंगलवार को वह घर से अपने ससुराल ग्राम चुतरू झारखंड जाने के लिए बाइक में निकला था। गोदरमाना में पीछे से आ रहे बाइक के चालक ने ठोकर मारा, जिसमें वह घायल हो गया था। रास्ते से गुजर रहे लोगों की मदद से उसे रंका अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे रिफर कर दिया गया था।
बाइकों की टक्कर में ससुराल जाने निकला युवक घायल