पेंशनरों के सम्मेलन में समस्याओं पर कि या मंथन

चंद्रशेखर आजाद नगर । नवीन तहसील कार्यकारिणी के संयोजन व जिला स्तरीय पेंशनर संघ के मार्गदर्शन में जिले के पेंशनरों का सम्मेलन स्थानीय नेत्रहीन पुनर्वास कें द्र प्रांगण में हुआ।


आयोजन में जिले से जिला पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष एचव्हीएस मूर्ति, संरक्षक नटवरसिंह सिसोदिया, परामर्शदाता नरेंद्र सिंह तोमर, संगठन मंत्री अरविंद गेहलोत, कार्यकारिणी सदस्य अनंतराम मिश्रा, के सी सिकरवार, ओपी करमदिया, भगवान सिंह मंडलोई, बाबूलाल चौहान, जोबट से तहसील अध्यक्ष भगवानदास झा, आरके चैहान, गब्बूलाल वाणी, वाल सिंह बघेल, देवेंद्र सिंह यादव, बीआर प्रजापति सहित जोबट, चंद्रशेखर आजाद नगर के डेढ़ सौ से अधिक पेंशनरों के भाग लिया।


तहसील पेंशनर संघ की ओर से चंद्रशेखर आजाद नगर के नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष मनोहरलाल गौड़ द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत कि या गया। गौड़ ने बताया कि नई कार्यकारिणी गठन को लेकर सभी सदस्यों की सहमति एवं मंशा अनुसार नई कार्यकारिणी अस्तित्व में आई, जिसकी विस्तृत जानकारी पूर्व में जिला कार्यकारिणी को दी जा चुकी है। कार्यकारिणी सक्रिय रूप से कार्य कर सके इसके लिए जिला कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में उक्त आयोजन कि या गया।


 

जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह सिसोदिया ने पूर्व व वर्तमान अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष को लेकर चल रहे मतभेद पर स्पष्ट कि या कि जिन सदस्यों के साथ अधिक से अधिक संख्या में सदस्यों की सहमति होगी, वही संवैधानिक रूप से अध्यक्ष पद पर कार्य कर सकेगा। जिला स्तरीय कार्यकारिणी तहसील कार्यकारिणी के विधिवत गठन को मान्यता प्रदान करेगी तथा समय-समय पर आने वाली समस्याओं के बारे में प्रदेश स्तर पर अवगत कराएगी। अतः पूर्व अध्यक्ष को चाहिए कि वह वर्तमान अध्यक्ष को सर्वसम्मति से अपनी समस्त जवाबदारी आवश्यक रूप से तत्काल हस्तांतरित कर दें। हम बहुमत के आधार पर वर्तमान कार्यकारिणी को शीघ्र मान्यता देकर समय-समय पर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में आने की सूचना प्रेषित करेंगे। सभी पेंशनर साथी मिलकर एकजुट होकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु संगठित रहें। इस अवसर पर जोबट तहसील संघ अध्यक्ष भगवान दास झा ने नई कार्यकारिणी का समर्थन कि या।


 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि बतौर अरविंद गहलोत, नटवरसिंह सिसोदिया, एचव्हीएस मूर्ति, आरके एस तोमर, शिवकु मार सागोरिया, सुंदरलाल कुमावत, प्रकाशनारायण नागर ने भी संबोधित कि या। बैठक में समस्याओं को लेकर गजानंद गुप्ता, महेंद्र कु शवाह, के एल सीनम द्वारा अवगत कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शब्बीर खान ने की। अतिथि स्वागत स्वागत मनोहर लाल गौड़, नगरसिंह जमरा, सरदार सिंह मेढा, भोलासिंह परिहार, प्रकाश नारायण, गंभीर सिंह अलावा, भल सिंह चौहान, बापू सिंह चौहान, राजमल जैन, रमेशचंद्र शाह ने किया। कार्यक्रम का संचालन हेमेंद्र गुप्ता ने कि या। आभार रामनरेश मिश्रा ने व्यक्त कि या।