अंबिकापुर । महामाया मंदिर के पास रहने वाले महेंद्र विश्वकर्मा पिता श्यामलाल विश्वकर्मा ने शादी का झांसा देकर 30 वर्षीय महिला का तीन वर्ष तक शारीरिक शोषण किया, बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। महिला ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी थी, जिस पर आरोपित के विरूद्घ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित उक्त महिला के निरंतर संपर्क में चार मार्च 2017 से 24 फरवरी 2020 तक रहा। गर्भवती होने पर उससे दूरी बना दूसरा विवाह कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया है कि आरोपित उसे अंबिकापुर में ही दूसरे मोहल्ले में किराए के मकान में रखा था। कई बार वह उससे किसी न किसी बहाने दो-तीन लाख रुपये भी लिया। 25 फरवरी को उसे पता चला कि महेंद्र दूसरा विवाह किया जा रहा है। 27 फरवरी को दोनों का विवाह होने की जानकारी मिलने पर वह उससे संपर्क करने का प्रयास भी की थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के विरूद्घ धारा 376-2-ढ का मामला दर्ज कर लिया है।
शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, अपराध दर्ज