तप-त्याग के साथ मनाई आचार्यश्री 88वीं जन्म जयंती

बामनिया । नारेला रोड स्थित महावीर स्थानक भवन पर रविवार को आचार्यश्री उमेशमुनिजी 'अणु' की 88वीं जन्म जयंती जप-तप, त्याग-तपस्या के साथ मनाई जाएगी। सुबह 9 बजे पेटलावद रोड स्थित वर्धमान स्थानक भवन से अणु संस्कार पाठशाला के बच्चों व श्रावक-श्राविकाओं द्वारा आचार्यश्री के जयकारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। जो प्रमुख मार्गों से होती हुई नारेला रोड स्थित महावीर स्थानक भवन पहुंचने के बाद गुणानुवाद सभा में परिवर्तित हो गई। इसमें धर्मदास स्वाध्याय संघ, थांदला के वरिष्ठ स्वाध्यायी प्रकाश नाहटा (कुशलगढ़) ने आचार्यश्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।


श्रावक-श्राविकाओं ने उपवास, एकसान, आंयबिल, नीवी आदि की तपस्याएं के प्रत्याख्यान भी लिए। इस अवसर पर वरिष्ठ श्रावक भंवरलाल बाफना ने आचार्यश्री के जीवन पर स्तवन प्रस्तुत किया। कांतिलाल चोपड़ा व रेखा गांधी ने उद्बोधन दिया। बहु मंडल द्वारा स्तवन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पक्खी पर्व की सामूहिक आलोचना की गई। सभा का संचालन श्री संघ के अध्यक्ष विमल मूथा ने किया। प्रभावना का लाभ मूथा व बोकड़िया परिवार ने लिया। श्री संघ द्वारा रेलवे से सेवानिवृत हुए अनिल बोकड़िया परिवार का बहुमान भी किया गया। दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक बधाों के लिए विशेष अणु संस्कार शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। शाम 6 बजे सामूहिक पक्खी प्रतिकमण हुआ।