ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

आलीराजपुर । उदयगढ़ थाना क्षेत्र में तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने युवक को टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ के स दर्ज कि या है।


पुलिस के अनुसार हादसा 8 फरवरी शाम 5 बजे हुआ। चश्मदीद चौकीदार नांदू ग्राम गेरूघाटी ने बताया कि वह गेरूघाटी देवलीफाटा पर भाभरा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान देवलीफाटा का कांति पिता धनसिंह पैदल कहीं जा रहा था। अचानक तेज गति से ट्रैक्टर एमपी 45 एए4939 आया और उसे टक्कर मार दी। इससे कांति गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद नांदू गुजरात मजदूरी के लए चला गया। वापस आने पर उसे पता चला कि इलाज के दौरान कांति की मौत हो गई। चूंकि ट्रैक्टर का नंबर उसे पता था। इसलिए उसने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने बताए गए नंबर के ट्रैक्टर चालक के खिलाफ शासन की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है।


 

एक अन्य हादसे में युवक गंभीर घायल


ढोल्या-जोबट मार्ग पर एक अन्य हादसे में ट्रैक्टर को बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पर सवार युवक के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ के स दर्ज कि या है। नानपुर पुलिस के अनुसार फरियादी गुलसिंह पिता धनु बघेल निवासी डाबड़ी वास्कल फलिया ने बताया कि वह भतीजे रायसिंह के साथ ट्रैक्टर पर जा रहा था। इस दौरान बोलेरो ने साइड से टक्कर मार दी। इससे रायसिंह के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। पहले उसे जोबट अस्पताल ले जाया गया, जहां से आलीराजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से उसे बोड़ेली गुजरात के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।