पोरसा। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने व भाजपा की पुनः सरकार में आने को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। भाजपा नगर, ग्रामीण व नगरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बीजेपी में आने पर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष रामवीर तोमर, नगरा अध्यक्ष रामसिंह तोमर, मोहर सिंह तोमर, शत्रुघ्न सिंह तोमर, अन्नाू गुप्ता, रामरूप सिंह तोमर, साहिब सिंह तोमर, अरविंद तोमर, डा. बीएस सेंगर, मनोज पाठक, राजीव शर्मा, कुलविंद्र सिंह तोमर, अशोक तोमर, अवधेश राजौरिया, योगेश शर्मा, वीरू तोमर, पातीराम नरवरिया, गब्बर सखवार, धर्मेंद्र उपाध्याय, भोले तोमर सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जताई खुशी
• ARUN DWIVEDI