सरकार गिरने से कार्यकर्ता निराश न हों: राकेश मावई

मुरैना। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के गिरने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश मावई ने कार्यकर्ताओं से निराश न होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त कर भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। प्रदेश की जनता इस कृत्य को देख रही है। मावई ने कहा कि 2018 में जनता ने कांग्रेस को पांच साल का जनादेश दिया था। कमल नाथ सरकार ने 15 महीने के शासन में किसानों, गरीबों एवं आम जनता के हित में अनेक कार्य किए। उन्होंने कहा कि विधायकों ने लालच में आकर अपनी ही सरकार की पीठ में छुरा घोंपा है। उपचुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। राकेश मावई ने कहा कि हम विपक्ष में बैठकर जनता की लड़ाई लड़ेंगे।