वसुधा के आंगन सजाओ प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को मिला सम्मान

अंबिकापुर । वसुधा महिला मंच का पुरस्कार वितरण अलंकार ग्रीन में डॉ. पुष्पा सोनी, रीता सिह, डॉली भल्ला, मीरा शुक्ला, मिलन शर्मा, रेणुका शुक्ला के आतिथ्य में संपन्न हुआ। आंगन सजाओ प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में प्रथम रणविजय सिंह, द्वितीय रेखा भार्गव, तृतीय डॉ. भारती परिहार रही। जूनियर ग्रुप में प्रथम संकेत श्रीकर, द्वितीय दामिनी पांडेय, तृतीय मनीषा कोचेटा एवं अंजू कुजूर रही। सांत्वना पुरस्कार नेहा कुमारी ने प्राप्त किया।


संस्थागत में प्रथम बाल संप्रेक्षण गृह, द्वितीय शिवज्योति समूह गांधीनगर, तृतीय पुरस्कार एमएसव्हीपी बालिका गृह को प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को उनके बनाई रंगोली के चित्र सहित प्रमाण पत्र दिया गया। इस नवीनता को उपस्थितजनों ने सराहा। वसुधा के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार दो समूह में दिया गया। वसुधा सदस्यों में प्रथम सरिता भाटिया एवं आभा सिंह रही। द्वितीय जया तिवारी, तृतीय संतोष पांडेय व अनुभा डबराल रहीं। अन्य समूह में प्रथम रिया तिवारी एवं मधुमती सिंह रही। द्वितीय गीतांजली सिंह, तृतीय रश्मि गुप्ता एवं तृप्ति चाकी रही। सांत्वना पुरस्कार चैती अग्रवाल, रेणु कुमार, मधु शुक्ला एवं नेहा वर्मा को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका वंदना दत्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आराधना वर्मा, ज्योति दिवेदी, तनुश्री मिश्रा, हिना परवीन, संगीता सिह, किरण गुप्ता, नीलू अरोरा, लीली कहकशां, नीलू गुप्ता का रहा। वसुधा का आगामी आयोजन केंद्रीय जेल में महिला दिवस पर महिला बंदियों के साथ होगा।